Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्टांप वेंडरों द्वारा दो गुने दामों में बेंचा जा रहा है स्टांप,...

स्टांप वेंडरों द्वारा दो गुने दामों में बेंचा जा रहा है स्टांप, शिकायत पर तहसीलदार ने किया निरीक्षण


जलालपुर अम्बेडकर नगर। दुगने दाम पर बेचे जा रहे  स्टांप पेपर  की शिकायत पर जलालपुर तहसीलदार ने अचौंक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टाम्प विक्रेताओ में अफरा तफरी मच गयी।

तहसील मे स्टांप वेंडरों द्वारा काश्तकारों से दुगने दाम पर स्टांप बेचने की शिकायत पर जलालपुर तहसीलदार संतोष कुमार ने अचानक तहसील परिसर में स्टांप वेंडर की जांच किया इस दौरान स्टांप वेंडर से बिक्री रजिस्टर स्टॉक रजिस्टर  की जांच की तथा स्टांप रेट की बिक्री और स्टांप बैलेंस की जानकारी लिया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने स्टांप वेंडरों का लाइसेंस भी चेक किया। इस दौरान स्टांप वेंडरों ने ज्यादातर फोटो कॉपी दिखाया। तहसीलदार संतोष कुमार ने सभी स्टांप वेंडरों को उचित कीमत पर स्टांप, टिकट व अन्य पत्रावली बेचने की हिदायत दी और कहा कि जिसका शिकायत  मिलेगी उसके विरुद्ध  कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments