Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरससुराल गए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

ससुराल गए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत


जलालपुर अंबेडकर नगर। ससुराल गये युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो हो गई । जिससे परिजनों में कोहराम मच गया । पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए तहरीर का इंतजार कर रही है। कटका थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव निवासी सुरेंद्र गौड 32 वर्ष बीते दो दिन पूर्व जैतपुर थाना क्षेत्र के नेवादा रैदा में परिवार के संग ससुराल गया हुआ था । जहां मंगलवार की देर रात नजदीकी बाजार से वापस लौटते समय अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा आनन फानन में इलाज हेतु नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । लेकिन ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया परंतु मौका पाकर ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा। जैतपुर थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments