Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेसियों ने हाथरस घटना की न्यायिक जांच की मांग

कांग्रेसियों ने हाथरस घटना की न्यायिक जांच की मांग


अयोध्या। कांग्रेस ने हाथरस की घटना को प्रशासनिक लापरवाही बताया है। घटना की न्यायिक जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। कांग्रेसियों ने कार्यालय पर भगदड़ में मारे गए श्रद्धालुओं को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। घटना में घालय श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कांग्रेस पार्टी की संवेदना मृतक परिवार के साथ है। सत्संग के दौरान हुई भगदड़ प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा थी। उत्तर प्रदेश सरकार को दोषी अधिकारियों के विरुद्ध शीघ्र कार्यवाही करनी चाहिए तथा मृतक परिवार को 10-10 लाख तथा घायल को 5-5 लख रुपए का मुआवजा दिया जाना चाहिए। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए घटना की न्यायिक जांच करा कर दोषी व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा यह सरकार आम जन की रक्षा करने में विफल साबित हो रही है।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहां पूर्व अनुमति लेकर किए गए सत्संग में आ रही भीड़ को नियंत्रित करने का प्रशासनिक स्तर पर कोई भी प्रयास नहीं किया जा रहा था, जिसका परिणाम यह हुआ कि सत्संग के पश्चात भगदड़ मच गई और तमाम श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी तथा हजारों की संख्या में लोग घायल हुए। भीड़ कंट्रोल करना शाशन प्रशासन की जिम्मेदारी थी इसमें सरकार फेल हो गई।

श्रद्धांजलि सभा में महिला जिलाध्यक्ष रेनू राय, कवींद्र साहनी ,फ्लावर नकवी, जनार्दन मिश्र, रामेंद्र त्रिपाठी , करण त्रिपाठी, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, उमेश उपाध्याय, चंचल सोनकर, द्वारिका पांडेय, अशोक कन्नौजिया, अशोक राय, आशुतोष त्रिपाठी,रमेश चौरसिया, अजमल खलील, रोहित यादव आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments