Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याक्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पत्रकारिता एवं बीटेक विभाग विजयी

क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पत्रकारिता एवं बीटेक विभाग विजयी

अयोध्या । अवध विश्वविद्यालय में अन्तर्विभागीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दीक्षा भवन खेल मैदान में किया गया। अंतर विभागीय क्रिकेट महिला वर्ग के फाइनल मैच में जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग ने 6 ओवर में सात विकेट खोकर 27 रन बनाकर प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं शारीरिक शिक्षा खेल एवं योगिक विज्ञान संस्थान की पूरी टीम 6 ओवर में 23 रन पर ही आलआउट हो गई और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दूसरी ओर किक्रेट के फाइनल मैच शारीरिक शिक्षा, खेल एवं योगिक विज्ञान संस्थान और बीटेक विभाग के मध्य खेला गया। इसमें बीटेक की टीम ने 43 रन बनाये। वहीं शारीरिक शिक्षा, खेल एवं योगिक विज्ञान संस्थान ने रनों का पीछा करते हुए 23 रन ही बनाये। इस प्रतियोगिता में बी.टेक., जनसंचार एवं पत्रकारिता, बी.कॉम., बी.एस.सी., मैनेजमेंट, बायोकेमेस्ट्री, बी.ए. तथा शारीरिक शिक्षा खेल एवं विज्ञान संस्थान सहित 8 विभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अंपायर कुमार मंगलम सिंह, धीरज, नीरज कुमार मौर्य, प्रवीण कुमार, आदेश श्रीवास्तव, अनुराग सिंह रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments