Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभव्य रूप से मनाया गया दानवीर भामाशाह का जन्म दिवस

भव्य रूप से मनाया गया दानवीर भामाशाह का जन्म दिवस


अंबेडकर नगर। दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में कलेक्ट्रेट परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया। सर्व प्रथम जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता तथा व्यापारी बंधु द्वारा दानवीर भामाशाह के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित,माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। दानवीर भामाशाह के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भिन्न-भिन्न विभागों राज्य कर विभाग, एम०एस०एम०ई०,नगरीय

विकास विभाग,ग्राम्य विकास विभाग, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड , समाज कल्याण विभाग,पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, सूचना विभाग,श्रम विभाग,ऊर्जा विभाग ,एन०आर० एल०एम०,डूडा,कृषि विभाग , उद्यान विभाग ,मत्स्य विभाग ,पशु पालन विभाग , खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। सूचना विभाग द्वारा दानवीर भामाशाह के जीवन परिचय की अभिलेखीय प्रर्दशनी लगाई गई।लगाई गए प्रदर्शनी का अवलोकन जिलाधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया। बिभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। तथा संस्कृति विभाग से आए हुई कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सहायक आयुक्त जीएसटी द्वारा दानवीर भामाशाह के जीवन परिचय के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा जनपद  में सर्वाधिक टैक्स जमा करने वाले दो फार्मों  सर्वश्री खान यार्न ट्रेडर्स, टांडा एवं सर्वश्री आर. के .सप्लायर अकबरपुर को भामाशाह पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त उद्योग व्यापार मंडल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, जनपद ईट निर्माता समिति एवं संयुक्त व्यापार मंडल को व्यापारिक क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ उद्योग विभाग से 10 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का ऋण वितरण का डेमो चेक तथा 25 लाभार्थियों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत नाई , दर्जी , ट्रेड में टूल किट एवं जनपद के 15 उद्यमियों को जो इन्वेस्टर समिति में एमओ यू किए थे उनको मोमेंटो प्रशस्ति पत्र  देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मौके पर जनपद के प्रमुख व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी, अन्य व्यापारी गण एवं संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments