Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याछात्रों का निष्कासन वापस नही हुआ तो बड़ा आंदोलन करेगी एबीवीपी

छात्रों का निष्कासन वापस नही हुआ तो बड़ा आंदोलन करेगी एबीवीपी


◆ मामला कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज का


अयोध्या। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कृषि विश्वविद्यालय में 8 छात्रों के निष्कासन वापस लेने की मांग की। निष्कासन वापस न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। बुधवार को अभविप ने कृषि मंत्री के समक्ष प्रर्दशन किया था। अभविप ने सूर्य प्रताप शाही पर संवाद हीनता का आरोप लगाया।

सिविल लाइन स्थित अवंतिका होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में अभविप के प्रांत मंत्री पुष्पेंन्द्र वाजपेई ने कहा कि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की शह पर विश्वविद्यालय के कुलपति मनमानी करते हैं। बुधवार को जब कार्यकर्ताओं ने उनसे मिलने का प्रयास किया तो उन्होंने मिलने से मना कर दिया। जो कहीं न कहीं संवाद हीनता दिखाता है। यदि दो दिन में मृतक यशपाल को न्याय नहीं मिला तथा आठ छात्रों का निष्कासन वापस नहीं हुआ तो अभविप बड़ा आंदोलन करेगी।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति भ्रष्ट्राचार में लिप्त हैं। कुलपति को राजनैतिक दलों के कुछ लोगों का संरक्षण प्राप्त है जिससे शिक्षण संस्थान में अराजकता को बढ़ावा मिलता है। सोशल मीडिया संयोजक नवीन दूबे ने बताया कि प्रकरण से समाज में गहरा असंतोष है। विद्यार्थियों को न्याय दिलाने के लिए अभविप प्रतिबद्ध है।

पत्रकार वार्ता में प्रांत एग्रीविजन संयोजक ऋषभ मिश्र, प्रांत खेलो संयोजक अंशुमान सिंह, प्रांत एसएफडी संयोजक शिवम् मिश्र, विभाग कार्यालय मंत्री दुर्गेश तिवारी, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments