Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानगर आयुक्त ने किया जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

नगर आयुक्त ने किया जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण


◆ सम्बंधित अधिकारियों को दिया त्वरित कार्यवाही का निर्देश


अयोध्या। नगर आयुक्त सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह के साथ अयोध्या धाम के रामपथ, दर्शन पथ, भक्तिपथ, जलवानपुरा, नाका आदि जल भराव से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अभियन्ताओं को जल निकासी के सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये गये। हनुमानगढ़ी मार्ग, श्रृंगारहाट में तत्काल कार्यवाही करते हुए जल निकासी करायी गयी। जलवानपुरा में अधिक क्षमता के पम्प स्थापित कराकर जल निकासी करायी गयी। जलभराव के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। अन्य कार्यदायी संस्थाएं जिनके द्वारा नाले एवं डक्ट का निर्माण किया जा रहा है, उनसे तत्काल समन्वय करते हुए जल निकासी के अवरूद्ध स्थलों का चिन्हित करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिये गये। सम्बन्धित कार्यदायी सस्थाओं को जल निकासी को अवरूद्ध करने वाले स्थलों पर पडे़ मलबों तथा निर्माण सामग्री आदि नाले आदि से हटाये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये। अयोध्याधाम में कुछ स्थलों पर सीवर की जाम होने से जल भराव की स्थिति पायी गयी। इस सम्बन्ध में कार्यदायी संस्था तोशिबा को तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि निगम जलभराव से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण हेतु पूर्णरूपेण संवेदनशील है। पूर्व में जल भराव की समस्या के क्षेत्रों में पम्प के माध्यम से जलनिकासी करायी जा रही है। आवश्यकतानुसार पम्प की संख्या भी बढाये जाने के निर्देश दिए गये है। इसके अतिरिक्त समस्त वरिष्ठ अधिकारियों को जल भराव से प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए अबिलम्ब जल निकासी के निर्देश दिए गये है। जल भराव के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता पर कार्यवाही की जा रही है। मुख्य अभियन्ता एवं मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को नाले के सफाई के दौरान पुलिया, बॉटल नेक तथा हयूम पाइप आदि जहाँ भी जल प्रवाह के अवरूद्ध होने की संभावना हो उन स्थलों का  निरीक्षण करते हुए तत्काल सफाई कराये जाने के निर्देश दिये गये है। इसके अतिरिक्त जोनवार वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में त्वरित कार्य दल का गठन किया गया है। जो शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल समस्या के निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को कृत कार्यवाही की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण हेतु भी निर्देश दिये गये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments