Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआध्यात्मिक उर्जा का संचार करेंगे नगर निगम क्षेत्र में संचालित योग शिविर...

आध्यात्मिक उर्जा का संचार करेंगे नगर निगम क्षेत्र में संचालित योग शिविर : महापौर


◆ निःशुल्क योग शिविरों के संचालन के लिए नगर निगम व कवच संस्था के बीच हुआ अनुबंध


◆ नगर निगम के चार स्थानों पर निःशुल्क योग शिविरों का होगा संचालन


अयोध्या। नगर निगम के चार स्थानों पर निःशुल्क योग शिविरों का संचालन किया जाएगा। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने इसके लिए कवच संस्था के साथ अनुबंध किया है। योग शिविर गुप्तारघाट, सूर्यकुंड, कौशलेश कुंज व अरुन्धती भवन में आयोजित होंगे। नगर निगम में रहने वालों को इससे योग के माध्यम से निरोगी रहने का अवसर प्राप्त होगा।

महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि योग से हमें मानसिक व शारीरिक लाभ प्राप्त होता है। नियमित योग करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। योग करने वाला व्यक्ति तनाव से मुक्त रहता है। योग का प्रयोग प्राचीन काल से भारत में शारीरिक, मानसिक व अध्यात्मिक लाभ के लिए होता रहा है। चिकित्सीय शोधों ने योग को मानव जाति के लिए वरदान साबित किया है।

                  उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की जनता व अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए संचालित होने वाले यह योग शिविर उनके भीतर आध्यात्मिक उर्जा का भी संचार करेगा। योग से लोगों का जुड़ाव हमें हमारी संस्कृति की ओर लेकर जाएगा। योग शिविरों को माध्यम से व्यापक संदेश देने के लिए संस्था कवच के साथ अनुबंध किया गया है। शिविर योग को लेकर जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में सहायक होंगे। मौके पर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, अपर नगर आयुक्त बागीश कुमार शुक्ल, अनिल कुमार सिंह, अधिशाषी अभियंता अनूप सिंह, पार्षद विजेन्द्र सिंह, संतोश कुमार सिंह, अखिलेश पाण्डेय व नगर निगम के कर्मचारी, अधिकारियों की मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments