Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागंडासे के वार से पति ने पत्नी की हत्या

गंडासे के वार से पति ने पत्नी की हत्या


◆ अर्धविक्षिप्त है आरोपी पति


सोहावल- अयोध्या। रौनाही थानाक्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत पिरखौली के मजरे हजरत का पुरवा निवासी तीन बच्चों की मां मालती देवी का छत पर सोते हुए पति ज्ञानचंद यादव पुत्र छेदी लाल से आपस मे झगडा हो गया। आरोपी ज्ञानचंद ने घर मे रखे गंडासे से हमला करते ही बच्चो मे पिता की दरिंदगी देख हडकंप मच गया। चीख पुकार सुन घर के बाहर सो रहे पिता छेदीलाल यादव दौड़कर छत पर आये घायल बहू मालती को तडपता देख एम्बुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल पहुंचे। तैनात डाक्टर ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल के डाक्टर ने मृत घोषित किया। घटना की जानकारी ससुर ने पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंच मौके पर मौजूद आरोपित को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि कालर पिता के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से अर्ध विक्षिप्त है। बीती रात पति पत्नी और दो बेटे एक बेटी के साथ छत पर सो रहे थे। दोनो मे विवाद होने पर घर मे रखे गंडासे को उठाकर लाकर हमलाकर दिया। जिसकी मौत हो गयी।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पति को गिरफ्तार कर हमले मे प्रयुक्त गंडासे को कब्जे मे लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments