Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहैलो मैं जस्टिस बोल रहा हूं - जालसाज युवक ने फोन करके...

हैलो मैं जस्टिस बोल रहा हूं – जालसाज युवक ने फोन करके पुलिस अधिकारियों पर बनाया था दबाव


◆ आरोपी पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार


अयोध्या। हैलो मैं जस्टिस बोल रहा हूं। सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह के फोन पर एक फोन आया जिसमें फोन करने वाले ने अपना परिचय दिया। जिले के कई पुलिस अधिकारियों से एक मामले को लेकर उसने फोन किया। फोन करने वाला नाबालिक बालिका को भगाने के मामले में आरोपी युवक की पैरवी कर रहा था। जांच में फोन करने वाला जालसाज निकला। जिस पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी युवक तौसीफुल हक निवासी उत्तर धौना तिवारीगंज, तारा का पुरवा चिनहट लखनउ है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

                  आरोपी युवक ने थाना रौनाही में नाबालिक बालिका भगाने के मामले में पहले सीओ सिटी को फोन किया उनके यह बताए जाने पर कि रौनाही सीओ सदर के अधीन आता है। उसने सीओ सदर को भी फोन किया। फोन पर वह लड़की के 10-15 दिन में आने की बात कर कार्यवाही न करने के लिए दबाव बना रहा था। सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक इस तरह का फोन करने का आदी है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments