Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालूट के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड के बाद किया गिरफ्तार

लूट के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड के बाद किया गिरफ्तार


अयोध्या। पूराकलंदर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से चलाए गए ऑपरेशन के दौरान पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कछौली गांव के पास से लूट के एक आरोपी को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हैदरगंज थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के दम पर एक युवक से बाइक लूट ली थी। हैदरगंज थाने में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। पुलिस और एसओजी की टीम विवेचना कर रही थी। सोमवार देर रात लगभग 12 बजे पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कछौली नहर के पास युवक को गिरफ्तार किया गया है।

थाना पूराकलन्दर व स्वाट अयोध्या पुलिस की सयुक्त टीम द्वारा थाना हैदरगंज अयोध्या में लूट की घटना कारित करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड में घायल हुआ। जिसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्टल, देशी तमन्चा, कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद किया गया। मामले की जांच और पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments