Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार, चार दिन पूर्व चोरी हुई...

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार, चार दिन पूर्व चोरी हुई थी बाइक


जलालपुर,अम्बेडकर नगर। बाइक खड़ी कर के शौच करने गए राहगीर की बाइक चोरी के मामले मे जैतपुर पुलिस ने दो  को बाइक व रुपये के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। विदित हो कि  जनपद आजमगढ़ के थाना अहिरौला के महमूदपुर निवासी अबु शहमा ने शिकायत किया था कि बीते 4 जून को वह अपनी बाइक एच एफ डीलक्स को जैतपुर थाना के सरखूपूर गांव के निकट सड़क किनारे पुलिया पर खड़ा कर के शौच करने चला गया। जब वह वापस आया तो बाइक गायब थी। काफी तलाश के बाद जब बाइक का पता नहीं चला तो पीड़ित ने जैतपुर पुलिस से शिकायत किया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पडताल शुरू कर दिया है। इसी बीच 9 जून को उपनिरीक्षक कृष्ण चन्द शुक्ला व दिनेश चन्द मिश्रा हमराही सिपाही राजीव यादव,मोहित चौरसिया,अभिषेक यादव के साथ वाहन चेकिंग सरखूपूर मे कर रहे थे। तभी चंदन गौड व सुरजीत कुमार निवासी गांव मटिही थाना जैतपुर को हिरासत मे ले लिया जिनके पास से एक अदद चोरी की बाइक व 950रुपये बरामद हुआ। पुलिस ने अभिरक्षा मे लेते हुए न्यायालय भेज दिया , जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments