Thursday, April 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिर्माण कार्य के चलते हनुमानगढ़ी के पीछे का निकासी द्वार 10 जुलाई...

निर्माण कार्य के चलते हनुमानगढ़ी के पीछे का निकासी द्वार 10 जुलाई तक रहेगा बंद

अयोध्या। सीढ़ियों के चौड़ीकरण को लेकर हनुमानगढ़ी के पीछे के निकासी द्वार को 10 जुलाई तक बंद किया गया है। यह निर्णय हनुमानगढ़ी के संत-महंत व स्थानीय पुलिस की उपस्थिति में हुई मीटिंग के दौरान लिया गया। महंत संजय दास ने बताया कि निकास द्वारा चलने वाले सीढ़ी चौड़ीकरण व अन्य निर्माण कार्यो को लेकर यहां आवागमन पूर्ण रुप से प्रतिबंधित किया गया है। मुख्य द्वार से श्रद्धालु के आने व निकलने की व्यवस्था होगी। इसके लिए यहां मीटिंग बुलाई गयी। सभी संत व प्रशासनिक अधिकारी आए थे। जिसमें सामने वाले गेट से दर्शन कराने का निर्णय लिया गया। यह प्रतिबंध 10 जुलाई तक पूर्ण रुप से रहेगा। श्रद्धालुओं से मंगलवार, शनिवार व रविवार को कम तादात में आने के लिए कहा गया है। 10 जुलाई के बाद शेष निर्माण कार्य होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments