Thursday, April 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के साथ की बैठक

पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के साथ की बैठक


जलालपुर अंबेडकर नगर। आपूर्ति विभाग ने तहसील सभागार में कोटेदारों के संग बैठक करते हुए आगामी 8 जून से चलने वाले केवाईसी के बारे मे चर्चा करते हुए आवश्य दिशा निर्देश दिया। शुक्रवार को तहसील सभागार में जलालपुर और भियाव ब्लॉक के कोटेदारों की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्ति निरीक्षक राम सकल ने कहा कि आगामी 8 जून से 30 जून तक राशनकार्ड में दर्ज सभी नामो का कोटेदार के ई पास मशीन पर बायोमिट्रिक होना है। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड में सैकड़ो ऐसे नाम दर्ज है जिनकी मौत हो चुकी है और  जिन लडकियों का शादी हो चुका है लेकिन उनका नाम आज भी राशनकार्ड में चल रहा है। बायोमिट्रिक होने से कई मृत व्यक्तियों का नाम स्वयं कट जायेगा जिससे गरीब जरूरतमंदों को नया राशनकार्ड बनने मे आसानी हो जायेगी। कहा कि जिस राशनकार्ड धारकों की बायो मिट्रिक नही हुई उनका राशन बंद कर दिया जाएगा।बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार संतोष कुमार ने की।इस दौरान तहसील अध्यक्ष चंद्रमणि द्विवेदी, अरुण पाण्डेय, रविन्द्र उपाध्याय, शंभू नाथ पांडेय, कृपा शंकर समेत अन्य सभी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments