Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना, पार किया लगभग चालीस लाख...

तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना, पार किया लगभग चालीस लाख के गहने व नगदी

आलापुर अंबेडकर नगर। पुलिस की सक्रियता को धता बताते हुए चोरों नें तीन घरों को निशाना बनाया और लगभग चालीस लाख रुपए की कीमत के जेवर तथा नगदी पार कर दिया, चोरों नें जाते-जाते फायरिंग किए जाने की भी चर्चा है।चोरी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के सुतहरपारा गांव का है। जहां परमेश्वरपुर में चोरों नें रिटायर्ड सूबेदार मेजर रामसजीवन मिश्र के घर में घुसकर दरवाजे तथा आलमारी के लाकर का ताला तोड़कर बहू, पुत्री तथा पत्नी के लगभग 35 लाख रुपए की कीमत के जेवर व 2 लाख रुपए की नगदी पार कर दिया। वहीं सुतहरपारा गांव में चोरों नें पूर्व प्रधान जगन्नाथ यादव के घर को भी निशाना बनाया और पांच लाख रुपए की कीमत के जेवर तथा 20 हजार रुपए की नगदी पार कर दिया।

दु:साहसी चोरों ने बीच गांव में सुभाष मिश्र के घर में घुसकर हजारों रुपए की नगदी व 50 हजार रुपए की कीमत के जेवर पार कर दिया। सूचना के घंटे भर बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। डिप्टी एसपी आरबी सिंह ने भी घटनास्थलों का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments