Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याउपराज्यपाल किरण बेदी ने परिवार संग रामलला के समक्ष लगाई हाजिरी

उपराज्यपाल किरण बेदी ने परिवार संग रामलला के समक्ष लगाई हाजिरी


अयोध्या। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार देश के विभिन्न प्रदेशों के लोग प्रभु श्रीराम का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस क्रम में पुदुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी अपने परिवार संग भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप विग्रह का विधि-विधान से दर्शन पूजन कर भाव विभोर हो गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।

उपराज्यपाल किरण बेदी ने बताया कि अपनी मां की बरसी के मौके पर रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंची हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे राम लला का दर्शन करने का मौका मिला। मैं बहुत आभारी हूं अपने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का और सारे प्रशासन का, उन सभी की आभारी हूं, जिनकी वजह से अयोध्या में राम मंदिर बना है। यह भारतवर्ष और हर भारतीय का सौभाग्य है, जो भगवान राम में विश्वास करता है, वह अपने जीवन में अयोध्या जरूर आएगा।
उन्होंने बताया कि वह बहुत दिनों बाद अयोध्या दर्शन करने आई हैं। कहा कि इससे मेरी मां की आत्मा को सुकून मिला होगा, पहले की अयोध्या में और अब की अयोध्या में जमीन आसमान का अंतर हो गया है। जब भगवान रामलाल टेंट में थे तभी मैं एक बार यहां आई थी और अब दोबारा आई हूं। उपराज्यपाल किरण बेदी बुधवार की देर शाम परिवारजनों के साथ रामनगरी पहुंची थी उसके उपरांत सरयू मां का दर्शन भी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments