Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमतगणना कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

मतगणना कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण


अंबेडकर नगर । भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह के  नेतृत्व मे 25 मई को मतदान सकुशल संपन्न होने के उपरांत आगामी चार जून को होने वाली लोकसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में मतगणना मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें ईवीएम, पोस्टल बैलेट के साथ मतगणना के बारे में विस्तारपूर्वक मास्टर ट्रेनरो द्वारा माइक्रो आब्जर्वर, गणना सुपरवाइजर,गणना सहायक का प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि सभी अच्छी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त करें किसी भी संशय के लिए मास्टर ट्रेनरों से बिना संकोच के पूछे। मास्टर ट्रेनरों द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के दिए गए निर्देश के क्रम में मतगणना संबंधी जानकारी को विस्तार से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रथम पाली में दो कार्मिक मतगणना सुपरवाजर अजीत कुमार तथा गुलाब चंद्र भारती व द्वितीय पाली में एक कार्मिक माइक्रो आब्जर्वर मो.इजहार अनुपस्थित रहे।  ईवीएम 95 एवं पोस्टल से संबंधित 10 (रिजर्व सहित) कार्मिको को प्रशिक्षित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक दिलीप सोनकर, उपायुक्त मनरेगा आर पी मिश्रा, डीसी एनआरएलएम भूपेन्द्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी तथा संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments