Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहजारों नम आंखों के बीच पूर्व एमएलसी की माता का हुआ अंतिम...

हजारों नम आंखों के बीच पूर्व एमएलसी की माता का हुआ अंतिम संस्कार


बसखारी अंबेडकर नगर। पूर्व एमएलसी वरिष्ठ सपा नेता अजय कुमार उर्फ विशाल वर्मा  की माता का अंतिम संस्कार हजारों नम के बीच सोमवार को महादेव घाट पर कर दिया गया। मुखाग्नि मृतक दमयंती देवी के पुत्र पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय कुमार माथुर ने दी। इस दौरान उनके साथ पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा एवं उनके छोटे भाई जिला जज रंणजय वर्मा, विशाल वर्मा के पुत्र अर्पित वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।बता दें कि बीते रविवार को सपा के वरिष्ठ नेता विशाल वर्मा की माता दमयंती देवी की 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनके निधन की खबर सुनकर स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों का उनके पैतृक निवास स्थान बुढनापुर में शोक संवेदना प्रकट करने का तांता लग गया। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव, श्रावस्ती के सांसद राम शिरोमणि वर्मा,पूर्व मंत्री सपा से लोकसभा प्रत्याशी विधायक लालजी वर्मा, विधायक त्रिभुवन दत्त, पूर्व मंत्री विधायक टांडा राममूर्ति वर्मा, पुर्व एमएलसी अतहर खां, सपा जिला अध्यक्ष राम शकल यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष किछौछा ओमकार गुप्ता, कक्कू पांडे,मो फैजान खान, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी बसखारी संजय कुमार गुप्ता,रामनगर ब्लाक प्रमुख विकास यादव, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव,शेष कुमार वर्मा, पूर्व विधायक सुभाष राय, समाजसेवी धर्मवीर बग्गा,शरद यादव सहित आदि हजारों लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments