Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविवि की परीक्षा में लगे शिक्षकों एवं कर्मियों को मिलेगा प्रतिकर अवकाश

विवि की परीक्षा में लगे शिक्षकों एवं कर्मियों को मिलेगा प्रतिकर अवकाश


◆ ग्रीष्मावकाश के दिनों में खुलेंगे अवध विवि के कार्यालय


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में 23 मई से 04 जुलाई तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया है। इस अवधि में विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होती रहेंगी। इस आशय का पत्र विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ0 अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि अवकाश की अवधि में समस्त शिक्षक एवं कर्मियों को संकायाध्यक्ष, निदेशक, विभागाध्यक्ष, विश्वविद्यालय परिसर के पाठ्यक्रम समन्वयक एवं प्राचार्य, समस्त सम्बद्ध महाविद्यालय द्वारा किसी भी परीक्षा, शैक्षणिक कार्य के लिए बुलाये जाने पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।

इसके अतिरिक्त सम्बन्धित शिक्षक पाठ्यक्रम पूर्ण करने, आन्तरिक मूल्याकंन, अध्ययन बोर्ड का कार्य सम्पन्न करने के बाद ही अवकाश का उपभोग करेंगे। ग्रीष्मावकाश की उक्त अवधि में शैक्षणिक, परीक्षा सम्बन्धी कार्यों में संलग्न शिक्षकों को एक के सापेक्ष एक प्रतिकर अवकाश देय होगा। विवि के मीडिया प्रभारी डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि ग्रीष्मावकाश की अवधि में विश्वविद्यालय के कार्यालय यथावत खुले रहेगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments