Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामजन्मभूमि दर्शन मार्ग में अवैध असलहे के साथ युवक को पुलिस ने...

रामजन्मभूमि दर्शन मार्ग में अवैध असलहे के साथ युवक को पुलिस ने पकड़ा


◆ बनारस का रहने वाला है आरोपी, दो साथी भी पुलिस हिरासत में


◆ सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं है पूछतांछ


अयोध्या। बनारस के एक युवक को अवैध असलहे के साथ रामजन्म भूमि दर्शन मार्ग में सुरक्षा कर्मीयों द्वारा पकड़ा गया है।एटीएस तथा पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा उससे पूछ-तांछ की जा रही है।

आरोपी युवक सुमित सिंह बनारस के एक होटल में कार्यरत है। वह होटल के दो अन्य कर्मीयों के साथ अयोध्या दर्शन के लिए आया था। रामजन्म भूमि दर्शन मार्ग में यात्री सुविधा केन्द्र में चेकिंग के दौरान सुरक्षा कर्मीयों को उसके बैग अवैध पिस्तौल मिली। सुमित सिंह तथा उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसका चरित्र सत्यापन कराया जा रहा है। आरोप है कि चेकिंग के दौरान वह भागने लगा था जिसे दौड़ा कर पकड़ा गया। आरोपी सुमित सिंह वाराणसी जनपद के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित पांडेयपुर रहने वाला है। इससे पूर्व सुमित पर हवाई फायरिंग करने का मुकदमा भी बनारस के स्थानीय थाने में दर्ज है। सुमित से एटीएस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूछतांछ कर रहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments