Thursday, July 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासत्तीचौरा चौकी प्रभारी का गाली देने का वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया...

सत्तीचौरा चौकी प्रभारी का गाली देने का वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया सस्पेंड


◆ विभागीय जांच के दिए आदेश


अयोध्या। सत्तीचौरा चौकी प्रभारी गोविंद अग्रवाल का गाली-गलौज का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी राजकरन नैयर ने उन्हें निलंबित कर कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। रविवार को वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद उनपर कार्रवाही की गई है। चौकी इंचार्ज का विवादों से पुराना नाता रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो पक्षों के मध्य के रास्ते का विवाद सुलझाने गए चौकी इंचार्ज का एक शख्स से विवाद और गाली-गलौज हुआ था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र के गांव रग्घूपुर दोस्त में अर्जुन पांडेय व जगदम्बा शुक्ला के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। जिसे सुलझाने गए चौकी इंचार्ज नाराज हो गए और लगातार महिलाओं के सामने भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments