Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबाइक सवार की दुर्घटना मे मौत, चालक व एक अन्य घायल 

बाइक सवार की दुर्घटना मे मौत, चालक व एक अन्य घायल 


बीकापुर, अयोध्या। कोतवाली बीकापुर के पथरकट तिराहे पर रविवार र्दुघटना में मोटर साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। एक को जिला अस्पताल भेजा गया है।

हरीश पुत्र खदेरु उम्र लगभग 23 वर्ष सिहोरिया थाना कूरेभार जनपद सुल्तानपुर तथा मोनू पुत्र रंजीत 15 वर्षीय के साथ पारूआ बसंतपुर अपनी रिश्तेदारी में आया था। और वहां से पुनः सिहोरिया आपने घर जाते समय रिश्तेदार मोनू पुत्र राम तीरथ को साथ लेकर जा रहे थे। पथरकट तिराहे परएक मैजिक लोडिंग गाड़ी ने टक्कर मार दी।

हादसे में तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने हरीश पुत्र खदेरु को ले कर सीएचसी पहुंची जहां इमरजेंसी में तैनात डा. अनुराग गुप्ता द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरे व्यक्ति मोनू पुत्र राम तीरथ उम्र लगभग 18 वर्ष को विक्रम गाड़ी से सी एच सी बीकापुर लाया गया जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। और मोनू पुत्र रंजीत को हल्की चोट होने पर प्राथमिक उपचार करके हरीश के साथ जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा सूचना देने पर सभी के परिजन सीएचसी मे आए। जिससे मृतक मोनू पुत्र राम तीरथ के शव की पहचान करवा कर पुलिस ने पंचनामा करके शव को पीएम हाउस के भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments