Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापिछले चुनाव में जहां कम था मतदान प्रतिशत वहां सक्रिय की जाएंगी...

पिछले चुनाव में जहां कम था मतदान प्रतिशत वहां सक्रिय की जाएंगी बुलावा टोलियां


अयोध्या। लोकसभा क्षेत्र अम्बेडकरनगर अन्तर्गत आने वाली गोशाईगंज विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए चलाए जा रहे अद्भुत अयोध्या मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के अन्तर्गत जनपद के शैक्षणिक संस्थानों में वृहद स्तर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों नुक्कड़ नाटक, स्लोगन/पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जा रहा है।

बुधवार को ब्लाक मुख्यालय तारून व मया बाजार में बुलावा टोलियों के साथ सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों ने आवश्यक बैठक की जिसमें जिन-जिन बूथों पर पूर्व के चुनावों में मतदान प्रतिशत कम था उन गांवों की सूची साझा करते हुये मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु बुलावा टोलियों को सक्रिय किया जाय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments