Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावाराणसी-अयोध्या-लखनऊ विशेष मेमू ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ी

वाराणसी-अयोध्या-लखनऊ विशेष मेमू ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ी


◆ 21 जुलाई तक होगा विशेष मेमू ट्रेन का संचालन


अयोध्या। यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी से लखनऊ अयोध्या होते हुए विशेष मेमू ट्रेन का संचालन तीन अप्रैल से शुरू किया था। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने इसके संचालन को अब 21 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इस रेलगाड़ी की संचालन अवधि दो बार बढ़ाई गई है। पहले इसको 20 अप्रैल तक के लिए चलाया गया था, फिर 20 मई तक विस्तारित किया गया था। अब इसको 21 जुलाई तक संचालित करने किया जाएगा।

                  यह ट्रेन जिले के अयोध्या धाम तथा रूदौली स्टेशनों पर रूकेगी। उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बुधवार को बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने एक बार फिर से वाराणसी-लखनऊ विशेष मेमू ट्रेन का संचालन अब 21 जुलाई तक करने का निर्णय लिया है।

वाराणसी से चलने वाली गाड़ी संख्या 04217 ट्रेन सुबह 6ः25 बजे चलेगी। 6ः44 बजे बाबतपुर, 7ः18 जौनपुर, 7ः48 शाहगंज, 8ः22 अकबरपुर, 9ः02 अयोध्या धाम जंक्शन, 9ः43 रुदौली, 10ः13 दरियाबाद, 11ः02 बजे बाराबंकी होते हुए पौने 12 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन गाड़ी संख्या 04218 शाम को साढ़े 04 बजे लखनऊ से रवाना होगी और 17ः18 बजे बाराबंकी, 17ः52 दरियाबाद, 18ः11 रुदौली, 18ः41 अयोध्या धाम जंक्शन,19ः25 अकबरपुर, 20.00 शाहगंज, 20ः43 पर जौनपुर, 21ः20 बजे बाबतपुर और 21ः50 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचने की जानकारी रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments