Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभरत कुण्ड में कराए जा रहे विकास कार्यों का तीर्थ विकास परिषद्...

भरत कुण्ड में कराए जा रहे विकास कार्यों का तीर्थ विकास परिषद् अयोध्या के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने किया निरीक्षण


अयोध्या। तीर्थ विकास परिषद् अयोध्या के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा भरत कुंड और भरत गुफा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान धीरज श्रीवास्तव संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उप्र परियोजना निगम के परियोजना प्रबंधक विनय कुमार जैन, सहायक परियोजना प्रबंधक राजेश कुमार सिंह , अवर अभियंता ए.पी. सिंह व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक द्वारा बताया गया की चौरासी कोस परिक्रमा के अंन्तर्गत 8 स्थल दुग्धेश्वर कुंड, दशरथ समाधि, भरत कुंड आदि के कार्य की स्वीकृति शासन द्वारा 20.56 करोड़ रू0 की हुई थी। स्वीकृत कार्यो में से 6 कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं शेष 2 कार्य करना बाकी है।

कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा भरतकुंड पर एक शौचालय, अतिथि विश्राम गृह तथा सीढियों का निर्माण कराया गया है शेष परियोजना का कार्य प्रगति पर है। भरत कुण्ड पर एक शेड तथा कुछ अन्य कार्य करना शेष है। परियोजना प्रवन्धक द्वारा बताया गया कि अवषेश कार्य दो माह में पूर्ण कर लिया जाएगा।

भरत कुंड और भरत गुफा पर यात्री सुविधा के दृश्टिगत पार्किंग, सौन्दर्य विकास, प्रकाश और ध्वनि प्रणाली, वाटर पिकिंग कुंड के चारो तरफ घाट के निर्माण, कुंड के बीच में राम भरत मिलन के मूर्ति स्थापित करने और तालाब के पानी को साफ करने पर विचार विमर्श किया गया। परियोजना प्रवन्धक को अवशेष कार्य दो माह में पूर्ण करने एंव इसके अतिरिक्त यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत क्या कार्य कराए जा सकते हैं होने वाली अनुमानित लागत बतायें जाने के निर्देश दिए। अवशेष कार्य जून माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments