Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरयू में डूब रहे चार युवकों में तीन को जल पुलिस ने...

सरयू में डूब रहे चार युवकों में तीन को जल पुलिस ने बचाया, एक लापता


◆ लापता युवक की तलाश जारी


◆ अयोध्या कैंट के कौशलपुरी का रहने वाला है लापता प्रिंस साहनी


अयोध्या। सरयू नदी में प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद लोगों की डूबने की घटनाएं सामने आती हैं। प्रशासन के एर्लट के बाद भी स्थानार्थी बैरिकेटिंग के आगे गहरे पानी में चले जाते है जिसके कारण इस तरह की घटनाएं होती है। मंगलवार को प्रातः अयोध्या कैंट से 4 युवक अयोध्या धाम सरयू नदी में स्नान कर रहे थे। गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगे एसडीआरएफ की टीम तथा स्थानीय लोगों द्वारा तीन युवकों को बाहर निकाल लिया गया। जबकि एक युवक की तलाश की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन युवक आकाश सिंह पुत्र राम सिंह, एस श्रीवास्तव पुत्र शिव प्रकाश श्रीवास्तव और राहुल पुत्र उत्तम चंद्र को बचा लिया गया। प्रिंस साहनी (19) पुत्र महेंद्र साहनी निवासी कौशलपुरी को बाहर नहीं निकाल पाए। जिसकी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments