Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में युवक ने युवती पर चाकू से...

प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर गम्भीर रूप से किया घायल


◆ सी एच सी से जिला अस्पताल रेफर हुई युवती


आलापुर अंबेडकर नगर। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के कटघर बाजार में एक युवती के ऊपर एक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल युवती को स्थानीय लोगों व पुलिस के द्वारा सीएचसी जहांगीरगंज में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवक और युवती मोटरसाइकिल पर बैठकर कहीं जा रहे थे कि अचानक दोनों के मध्य क्या हुआ कि युवक ने युवती पर ताबड़तोड़ चाकू से प्रहार करना शुरू कर दिया।

हमले में घायल युवती

स्थानीय लोगों के बीच बचाव में युवक मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को सीएचसी जहांगीरगंज पहुंचाया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है युवक दलित जाति से है और युवती यादव वर्ग से है।

 इस विषय में थाना अध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव से बात करने पर उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है अभी किसी के द्वारा तहरीर नहीं मिला है तहरीर मिलता है तो मुकदमा पंजीकृत कर करवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments