Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित


जलालपुर अम्बेडकर नगर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित होने के बाद नगर स्थित मौलाना आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज मे मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा में कॉलेज की शत प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं।हाई स्कूल में जोहा नूर ने 82 प्रतिशत,सीरत फातिमा ने 81.17 प्रतिशत ,सदफ अख्तर ने 80% वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में निशात नूरी ने 94.2%, तूबा मरियम ने 92.2%, सना फिरदौस ने 90%, जिकरा मसूद ने 89.4%,मारूफा अंजुम 86.8%, मगफेरा खातून ने 86.4%, फिरदौसअर्शिया ने 86%, उम्मे फरवा 86%,इफ्फत फातिमा ने 85%,शोआ ज़ैनब ने 83%, नुसहा वहिद ने 82% अंकों के साथ यूपी बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की।कॉलेज में बोर्ड परीक्षा में अपनी मेधा का परचम लहराने वाली छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहयोग फाउंडेशन अध्यक्ष श्री आशुतोष सिंह एवं अध्यक्षता  जिला पंचायत सदस्य श्री गोविंद कन्नौजिया ने किया। विद्यालय प्रबंधक मौलाना मोहम्मद खालिद कासमी, प्रधानाचार्या गुलिस्तां अंजुम ने शत प्रतिशत परीक्षाफल रहने पर प्रसन्नता व्यक्त किया है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार नियाज़ तौहीद सिद्दीकी ने किया।उक्त अवसर पर विद्यालय सेक्रेटरी मोहम्मद अहमद,प्राचार्य डॉक्टर आरजू अब्बास,वरिष्ठ पत्रकार राशिद अली अंसारी ,हिंद एजुकेशनल ट्रस्ट अध्यक्ष अब्दुल  मुत्तालिब,डॉक्टर कमर जावेद,  इकबाल,मरगूब अहमद,पैगाम फाउंडेशन अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद जमाल,फरहीन फातिमा,हमना मरियम,मोहम्मदी खातून,हलीमा सादिया,उमैजउमै मरियम,जिकरा मरियम,शशि कला विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments