Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरडंफर से टकराई बोलेरो, दस घायल, विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहा...

डंफर से टकराई बोलेरो, दस घायल, विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहा था परिवार


अंबेडकर नगर । विंध्याचल से दर्शन कर वापस आ रहा परिवार बोलेरो के चालक को नींद आने से सड़क के किनारे खड़ी डंफर में जा टकराई । इससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए, उसमें सवार चालक समेत एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए । सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से निजी वाहन से सीएचसी भीटी पहुंचाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर सभी को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर अयोध्या रेफर कर दिया गया। सभी घायल अयोध्या जनपद के ही निवासी थे। सोमवार अपराह्न थाना क्षेत्र के भीटी महरुआ मार्ग पर तेजापुर मोड़ स्थित पेट्रोल के पास सड़क के किनारे खड़ी डंफर में दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो टकरा गई। बताया जाता है कि पड़ोसी जनपद अयोध्या के तारुन थानातर्गत नेतवारी चतुरपुर निवासी एक ही गांव के दस लोग विंध्याचल दर्शन कर वापस घर जा रहे थे । चालक को नींद आने से सड़क के किनारे खड़ी डंपर में जा टकराई । बोलेरो में सवार चालक आकाश 22 वर्ष ,संध्या 17 वर्ष, संगम 30 वर्ष, गीता 45 वर्ष, शकुंतला 45 वर्ष, भगवान दीन 45 वर्ष, लालमती 45 वर्ष, पराना 45 वर्ष, अखिलेश 25 वर्ष तथा आर्या 2 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई । सभी घायलों को सीएचसी  भीटी से दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments