Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातहसील दिवस मे शिकायत के बाद दर्ज हुआ अज्ञात के खिलाफ चोरी...

तहसील दिवस मे शिकायत के बाद दर्ज हुआ अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा 

अंबेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत धुलाई सेंटर से बीते 17 नवंबर की रात को इंजन सहित हजारों के सामान पर बेखौफ चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया था,पीड़ित ने अहिरौली थाने में जाकर लिखित शिकायत कर मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की थी लेकिन अहिरौली थाना अध्यक्ष के मनमानी के चलते मुकदमा पंजीकृत नहीं हो सका। मुकदमा न दर्ज होता देख मौरा पारा मजरे तिवारी का पूरा के निवासी हरि कांत तिवारी ने तहसील दिवस मे पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौप कर मुक़दमा दर्ज करवाकर कर कार्यवाही की मांग की थी। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया, तब जाकर अज्ञात के खिलाफ थाना अध्यक्ष अहिरौली ने मुकदमा पंजीकृत किया। इस संबंध में अहिरौली थाना अध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज हो गया है जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments