Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुलिस पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार

पुलिस पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार


◆ प्रतिबंधित पशु का मांस, तमंचा, कारतूस बरामद


अम्बेडकर नगर। अलीगंज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर  उनके कब्जे से एक अदद तमंचा, 315 बोर एक अदद खोखा, एक चापड़ व छुरी व एक गोवंशीय बछड़ा बरामद किया। घायल पशु तस्करों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

थानाध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार की रात्रि मय हमराहियो उप निरीक्षक संजय कुमार मय सिपाहियों के क्षेत्र देखभाल हेतु सददरपुर में मौजूद था। मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति प्रतिबंधित पशु को कहीं से लाकर ग्राम ममरेजपुर में हाई टेंशन टावर के पास सूखे नाले में वध के लिए लेकर गए हैं।सूचना पर मौके पर तुरन्त पहुंचे तो पशु तस्करों ने पुलिस बल पर फायर कर दिया। जवाबी कार्यवाही में दोनो घायल हो गए, जिन्हें पकड़ लिया गया। पकड़े गये पशु तस्करों ने अपना अपना नाम सज्जाद पुत्र बुलाकी निवासी ग्राम लोर पुर कोतवाली अकबरपुर व दूसरे ने मनोज चौहान पुत्र सत्यनरायन निवासी कश्मिरिया  टाण्डा बताया। उनके कब्जे से छुरी, चापड़ ,तमंचा, कारतूस व कटा हुआ प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद हुआ। दोनो का आपराधिक इतिहास है जिसमे सज्जाद कोतवाली अकबरपुर का  हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस ने दोनो के विरुद्ध धारा 307 आई पी सी व 3/25 आर्म्स एक्ट व 3/5/8 गो वध निवारण अधिनियम तथा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments