Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुर्घटना में दो जायरीनों की मौत, सात घायल

सड़क दुर्घटना में दो जायरीनों की मौत, सात घायल


अंबेडकर नगर। अकबरपुर बसखारी मार्ग पर शनिवार की देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में जहां दो जायरीनों की मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस में घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया वहीं पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार दरगाह किछौछा से जायरीनों को लेकर एक ऑटो जिला मुख्यालय आ रही थी,सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पलई रामनगर के निकट ऑटो पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में सवार झारखंड प्रान्त के रामगढ़ जिले के शेरखा निवासी 36 वर्षीय मोहम्मद दानिश पुत्र असलम व वह इसी प्रदेश के बोकारो जिले के जागेश्वर निवासी 40 वर्षीय रोजी पत्नी नईम की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 41 वर्षीय मोहम्मद सलीम पुत्र सलमान अंसारी निवासी जगेश्वर जिला बोकारो, तीन वर्षीय अन्नबिया पुत्री मोहम्मद दानिश निवासी सिरका , जिला रामगढ़ झारखंड, 43 वर्षीय मोहम्मद नईम पुत्र शहाबुद्दीन निवासी सिरका ,जिला रामगढ़, झारखंड व उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर थाना अंतर्गत किरकितवा निवासी 40 वर्षीय अजहरूल पुत्र जमाल, झारखंड के रामगढ़ जिले के सिरका निवासी रुखसाना पत्नी मोहम्मद अनीस 25 वर्ष, बिहार प्रांत के बेला निवासी 35 वर्षीय सविता पत्नी मधु प्रसाद,ढाई वर्षीय आन्या पुत्री दानिश निवासी रामगढ़ झारखंड घायल हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments