Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराष्ट्रीय व्यापार मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

राष्ट्रीय व्यापार मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न


अयोध्या। राष्ट्रीय व्यापार मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन नियावां स्थित एक गेस्ट हाउस में पूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम तथा संचालन प्रदेश सचिव दिनेश मिश्रा ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संयोजक सुधीर कांत शर्मा ने कहा राष्ट्रीय व्यापार मंडल निरंतर व्यापारियों की समस्याओं के लिए पूरे प्रदेश संघर्ष कर रहा है। राष्ट्रीय व्यापार मंडल एक गैर राजनीतिक संगठन है जिसका प्रमुख उद्देश्य शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचल के व्यापारियों को एक बैनर तले लाकर व्यापारी एकता और शक्ति को बढ़ाना है। इससे पूर्व फैजाबाद पहुंचने पर राष्ट्रीय संयोजक सुधीर कांत शर्मा तथा राष्ट्रीय महामंत्री विभा मौर्य का जिला अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

मंडल अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा फैजाबाद मंडल के प्रत्येक जिले में राष्ट्रीय व्यापार मंडल का एक मजबूत संगठन है। अयोध्या जिले में संगठन के 40 बाजारों में बाजार अध्यक्ष तथा उनकी कार्यकारिणी मौजूद है। इसकी अतिरिक्त जिला कमेटी व मंडल कमेटी के भी पदाधिकारी सक्रिय रूप से व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

जिला अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा राष्ट्रीय व्यापार मंडल छोटे व्यापारियों को अपने संगठन में शामिल करने की ज्यादा तरजीह देता है। प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा तथा प्रदेश सचिव दिनेश मिश्रा ने कहा लोकसभा चुनाव के पश्चात जल्द ही अयोध्या में राष्ट्रीय व्यापार मंडल का एक बड़ा अधिवेशन किया जाएगा।

कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रमुख रूप से रंजीत शर्मा ,जिला सचिव विनय सिंह ,मंडल सचिव शिव भोला सिंह ,युवा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष द्वारकेश पांडे ,डॉ रविकांत श्रीवास्तव , एसपी विश्वकर्मा ,इरफान अहमद, दुर्गा प्रसाद शुक्ला ,बृजेश पाठक, राम तीरथ कसौधन, सुरेंद्र प्रताप सिंह, बसंत मिश्रा, विशाल दुबे ,अजय साहू, केपी शर्मा ,सौरभ शर्मा ,नवीन त्यागी, एमपी पांडे आदि ने संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments