Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदबंगों को रूपया न देना ट्रक मालिक को पड़ा भारी,की पिटाई तोड़ी...

दबंगों को रूपया न देना ट्रक मालिक को पड़ा भारी,की पिटाई तोड़ी मोबाइल


जलालपुर अंबेडकर नगर।  ट्रक मालिक द्वारा गुंडा टैक्स नही देने से नाराज तीन दबंगों ने दुकान पर टायर खरीद रहे ट्रक मालिक की गुरुवार दोपहर को पिटाई करते हुए रूपया छीन लिया गया तथा मोबाइल तोड़ दी गई।पीड़ित ट्रक मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मालीपुर थानाक्षेत्र के बैरागल गांव निवासी विपिन यादव ट्रक चलवाने का कार्य करते है। बीते सप्ताह  इसी थाना के एक गांव के तीन युवक रंगबाजी कर गुंडा टैक्स की मांग करने के साथ ट्रक चलवाने में बाधा पैदा कर रहे थे। ट्रक मालिक ने जब गुंडों की बात नहीं माना तो गुरुवार दोपहर को जब वह विजय मिस्त्री मालीपुर की दुकान पर ट्रक का टायर खरीद रहा था उसी समय तीनो युवक पहुंचे और  रुपए की मांग करने लगे।जब पीड़ित ट्रक मालिक ने इंकार कर दिया तो उसकी पिटाई कर मोबाइल छीन लिया।मोबाइल की कवर में रखा 700 रुपए निकाल लिया और मोबाइल फेंक दिया।मोबाइल टूट गई। जब तक बीच बचाव को अन्य लोग दौड़ते पूरे परिवार की हत्या की धमकी देकर भाग गए। सीओ देवेन्द्र कुमार  ने बताया कि घटना की जांच की जायेगी मामला जांच में सही मिली तो मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments