Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडीजे संचालक की हत्या, लाखों का सामान उठा ले गए हत्यारे

डीजे संचालक की हत्या, लाखों का सामान उठा ले गए हत्यारे


अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र के टकसरा गांव में डीजे चलाने वाले एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। हत्यारों ने मृतक की सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी तथा डीजे के लाखों रूपये के सामान उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर तीन लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
डीजे चलाने वाले छेदी लाल चौरसिया 58 वर्ष प्रभात नगर – शाहगंज मार्ग के टकसरा गांव में सड़क किनारे मकान बनवा कर डीजे का काम करते थे। गुरूवार की रात में हत्यारों ने दुकान के पीछे से बाउंड्री वॉल कूदकर दुकान के कमरे में घुसे तथा दुकान के अंदर सो रहे दुकानदार छेदीलाल चौरसिया की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के बाद लाखों की कीमत की सामान उठा ले गए। सुबह जब उनका पुत्र बेटा जगदीश चौरसिया दुकान पर पहुंचा तब घटना की हुई। जगदीश ने बताया कि हमलावरों ने उनके पिता की हत्या करने के साथ ही उसकी दुकान का काफी सामान डीजे में प्रयुक्त होने वाला कई जोड़ी एसआरपी और मिक्सर मशीन उठा ले गए हैं। इसकी लागत तकरीबन 12 से 15 लाख रुपए होगी। उसके द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह व थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की है।
एसएसपी राजकरन नैयर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें दो को हिरासत में लेकर पूंछ-तांछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments