Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में आयोजित हुआ स्वच्छता का कार्यक्रम

नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में आयोजित हुआ स्वच्छता का कार्यक्रम

जलालपुर, अंबेडकर नगर। नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में जगह जगह स्वच्छता कार्य योजना के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उक्त कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी मीनू बोहरा के निर्देशानुसार ब्लाक जलालपुर के ग्राम उस्मापुर में स्वच्छता कार्य योजना के अंतर्गत युवा मंडल के सदस्यों ने मिलकर श्रमदान किया तथा साफ सफाई करते हुए वृक्षारोपण भी किया साथ ही युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। कार्यक्रम में प्रत्येक दिन किसी न किसी रूप में श्रमदान करने के लिए बताया गया तथा अपने आसपास स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया गया जिसमें राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक गौरव टंडन, शिवांगी, सत्यम गुप्ता, शिवम अग्रहरी, हिमांशु मौर्य अमित सोनी, ऋषभ समेत तमाम लोग मौजूद रहे। इसी प्रकार से ब्लॉक के काजीपुरा में गहन स्वयंसेवी नामांकन कार्यक्रम का आयोजन एजुकेशनल ट्रस्ट के नूर निशा इंटर कॉलेज में किया गया जिसमें युवा मंडल के सदस्यों व बच्चों ने भारी संख्या में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments