Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामतदाता जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित

मतदाता जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित


अयोध्या। लोगों को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए चलाए जा रहे अद्भुत अयोध्या मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में जिले के शैक्षणिक संस्थानों में वृहद स्तर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों नुक्कड़ नाटक, स्लोगन/पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जा रहा है।

शुक्रवार को साहबदीन सीताराम बालिका इंटर कालेज अयोध्या में मतदाता जागरूकता के अन्तर्गत रंगोली बनवायी गयी। गयादत्त राजनारायण जन विकास इंटर कालेज मीनापुर अयोध्या में मतदाता जागरूकता रैली निकायी गयी। हाई स्कूल सुजागंज अयोध्या व देश दीपक आदर्श इंटर कॉलेज बीकापुर के बच्चों द्वारा वोट जागरूकता हेतु रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। डी0आर0 एकेडमी गर्ल्स इंटर कॉलेज बीकापुर के बच्चों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जी0आई0सी गौहनिया में बच्चों द्वारा स्वीप 2023-24 का रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसी प्रकार जनपद के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में बृहद स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments