Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदलित युवक ने किन्नर पर लगाया गुप्तांग काटने का आरोप

दलित युवक ने किन्नर पर लगाया गुप्तांग काटने का आरोप


आलापुर अंबेडकर नगर। दलित युवक ने एक किन्नर पर लिंग काटकर किन्नर बनाएं जानें व बंधक बनाकर मारने पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंप कर कार्यवाही की मांग की है। आलापुर थाना क्षेत्र के दिलावलपुर निवासी अजय कुमार पुत्र रामसूरत ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि हंसवर थाना क्षेत्र की किन्नर रेखा सिंह ने उसे जबरदस्ती किन्नर बना दिया। वह शादियों में नाचने गाने का काम करता है, इसी दौरान कुछ दिनों पूर्व किन्नर रेखा सिंह से उसकी मुलाकात हुई। रेखा सिंह किन्नर भी शादियों में नाचने का काम करती है। वह हमें भी शादियों में नाचने का काम दिलवाने लगी। एक दिन वह अपने मकान पर बुलाई और जबरदस्ती उसे उसके लिंग को काट दिया और कुछ दिनों तक उसको मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर घर में कैद रखा। किन्नर रेखा सिंह ने जबरदस्ती अन्य किन्नरों के साथ लोगों के घर जाकर मांगने पर मजबूर किया। जब इसका विरोध किया गया तो किन्नर रेखा सिंह अपने आठ दस अज्ञात किन्नर और अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे मारा पीटा। इस दौरान उसे पता चला कि आलापुर थाना क्षेत्र के भदया गांव निवासी एक अन्य युवक को भी किन्नर बना दिया गया है। एक किन्नर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि किन्नर रेखा सिंह एक मन बढ़ और झगड़ालू प्रवृति की है। वह क्षेत्र में भी मारपीट करती रहती हैं इसलिए कोई कुछ बोलता नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments