Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भड़काऊ भाषण देने वाले सपा नेता फिरोज खान उर्फ गब्बर के खिलाफ...

भड़काऊ भाषण देने वाले सपा नेता फिरोज खान उर्फ गब्बर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
438

अयोध्या। पुलिस ने भड़काऊ भाषण देने वाले सपा नेता फिरोज खान उर्फ गब्बर के खिलाफ रौनाही थाने में मुकदमा पंजीकृत किया है। उपनिरीक्षक आलोक कुमार यादव की तहरीर पर यह मुकदमा पंजीकृत हुआ है। मुकदमा धारा 188, 171 जी, 506 के तहत दर्ज किया गया है। भाषण का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
उपनिरीक्षक आलोक कुमार यादव ने अपनी तहरीर मेंं कहा है कि सोहावल चौराहे पर आम जनता के द्वारा सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो की चर्चा की जा रही थी। वायरल वीडियो में फिरोज खान उर्फ गब्बर निवासी ग्राम रौनाही मंच पर धमकी भरे अंदाज में भाषण दे रहे थे। निर्वाचन पर प्रभाव डालने के उद्देश्य से पार्टी विशेष के खिलाफ पुलवामा हमले को लेकर मिथ्या कथन उनके द्वारा कहा जा रहा था। फिरोज खान ने इस नुक्कड़ सभा के लिए पहले से कोई अनुमति नहीं लिया था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here