Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedराम मंदिर परिसर में बनेगा ऑडिटोरियम, 500 लोगों की होगी क्षमता

राम मंदिर परिसर में बनेगा ऑडिटोरियम, 500 लोगों की होगी क्षमता


अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र अयोध्या के सर्किट हाउस पहुँचे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण को लेकर जानकारी दी। नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि राम मंदिर का पूरा निर्माण दिसंबर 2024 तक हो पाएगा। सात मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। सबसे बड़ी चुनौती परकोटा की है जिससे 2024 तक पूरा करने के लिए प्रयास है। निर्माण की गुणवत्तापूर्ण में समझौता नहीं होगा। पूरा प्रयास है सप्त मंदिर और परकोटे का निर्माण जल्द से जल्द हो। अगर दिसंबर 2024 तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होता है तो 3 महीने और निर्माण में लिए जाएंगे। परकोटे में बन रहे सप्त मंदिर का निर्माण नवंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा।

नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर परिसर में एक ऑडिटोरियम बनने जा रहा है, ऑडिटोरियम के बनने का कार्य 15 दिन के बाद शुरू हो जाएगा। ऑडिटोरियम में होने वाले कार्यक्रम में 500 व्यक्ति हो शामिल सकेंगे। ऑडिटोरियम में कुछ विशेष निर्माण भी होंगे। बाहर से आने वाले विशिष्ट साधु संतों के लिए उनके निवास के लिए भी इसी ऑडिटोरियम में व्यवस्था होगी। आडोटोरियम का नक्शा बन कर तैयार हो गया है। इस समय भूमि का मृदा परीक्षण चल रहा है। जिसके पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। ऑडिटोरियम का निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम करेगा। राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार बनाया जाएगा। राम दरबार का आर्ट वर्क वासुदेव कामत करेंगे, इस समय वासुदेव कामत परकोटे पर म्यूरल बनाने का काम कर रहे हैं। श्रृद्धालु सुविधा केन्द्र में तुलसीदास जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

परकोटे में महर्षि वाल्मीकि, शबरी,निषादराज, वशिष्ठ मुनि, अन्नपूर्णा मंदिर समेत सात मंदिर का निर्माण हो रहा है। अन्नपूर्णा मंदिर में ही भगवान का भोग बनेगा और वही भोग राम लला को लगाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments