Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसुशासन सप्ताह के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को दी जाय विभिन्न...

सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को दी जाय विभिन्न योजनाओं की जानकारी

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 19 से 25 दिसंबर के मध्य सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर आयोजित किए जाने के संबंध में बैठक आहूत किया गया। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सुशासन सप्ताह सोमवार से से आगामी 25 दिसंबर के मध्य गांव गांव में सुशासन सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित किया जाए तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जाए एवं उनके बताए गए समस्याओं का निस्तारण त्वरित व गुणवत्तापूर्ण की जाए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अशोक कुमार कन्नौजिया, डी एफ ओ,जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, डी सी एन आर एल एम आर बी यादव, डी सी मनरेगा, डीपीआरओ, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments