Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबसपा प्रत्याशी बोले - शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य तीनों में यह सरकार...

बसपा प्रत्याशी बोले – शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य तीनों में यह सरकार हुई है फेल


◆ सचिदानंद ने किया बसपा से नामांकन


अयोध्या। फैजाबाद लोकसभा से बसपा प्रत्याशी सच्चिदानंद पांडे ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस नामांकन के दौरान बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल मौजूद रहे।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सच्चिदानंद पांडे ने कहा कि मेरे मुद्दे बिलकुल साफ है। अयोध्या की जनता अब तक सबका शासन देख चुकी है। इस शासन में आम जनता जो एक मिडिल क्लास वर्किंग क्लास जनता है वो भाजपा सरकार से खुश नहीं है,। उसको लाभ नहीं मिल पाया है। जो मूलभूत सुविधाएं हैं। उसमें लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। जो यहां का नवयुवक है छात्र हैं कहीं ना कहीं वह अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। एक अच्छी शिक्षा प्रणाली भी यहां नहीं है। शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य तीनों में यह सरकार फेल हुई है।

इस दौरान बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी का मुद्दा गरीबों की पढ़ाई, बहन जी ने मुफ्त दे रखी थी। वे शिक्षा दे रही थी। रोजगार दे रही थी। नौकरी दे रही थी। आम जनमानस के लिए बीएसपी ने हमेशा काम किया और हमेशा काम करती रहेगी। इंडिया गठबंधन पर बोले विश्वनाथ पाल, कहा कोई गठबंधन नहीं है, 2022 में सपा के साथ जयंत चौधरी, ओमप्रकाश राजभर, संजय चौहान, पल्लवी पटेल, दारा सिंह चौहान, स्वामी प्रसाद मौर्य थे। आज उनके साथ कोई दिखाई नहीं पड़ रहा है। उस गठबंधन का कोई मतलब नहीं है। बसपा का गठबंधन जनता के साथ है, इसी गठबंधन के बल पर 2007 में बसपा की सरकार बनी थी, इसी गठबंधन के बल पर देश में बहुजन समाज पार्टी बड़ी पार्टी बनकर आएगी।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments