Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानवभारतीय संगठन ने कई बार ज्ञापन देने के बाद भी मांगों का...

नवभारतीय संगठन ने कई बार ज्ञापन देने के बाद भी मांगों का निस्तारण न होने का लगाया आरोप

अयोध्या। नव भारतीय किसान संगठन ने अनिश्चितकालीन धरना में बार-बार ज्ञापन व प्रशासन को सूचना देने के बाद मांगों का निस्तारण ना हो पाने का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष शिव शंकर मिश्रा ने बताया कि बार बार ज्ञापनों के बाद भी संगठन की मांगो का निस्तारण नहीं हो रहा है। जिलाधिकारी ने भी कई बार आश्वासन दिया।

परंतु अधीनस्थ अधिकारी जिलाधिकारी के आदेशों को भी अनसुना कर उनके आदेशों को मानने को तैयार नहीं है। तहसील में कर्मचारी वरिष्ठ अधिकारियों से सांठगांठ कर धन कमाई और उगाही में लगे हैं। गरीब की शिकायतों पर फर्जी आख्या लगाकर निस्तारण कर देते है। गरीबों को आवंटित मकान लेखपाल अपने चहेतों को कब्जा कराने के लिए गिरा देता है। एसडीएम मिल्कीपुर ऐसे लेखपालों को पाल पोस रखे है। प्रधानों के साथ मिलकर प्रधानों के परिवारजनों के नाम तमाम पट्टे किए जाते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments