Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या25 अप्रैल तक भरे जायेंगे विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा हेतु ऑनलाइन परीक्षा...

25 अप्रैल तक भरे जायेंगे विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा हेतु ऑनलाइन परीक्षा फार्म

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षा के अन्तर्गत स्नातक व परास्नातक और पर्यावरण अध्ययन परीक्षा-2024 हेतु ऑनलाइन परीक्षा फार्म भराये जाने की तिथि विस्तारित की गई। छात्र-छात्राएं 25 अप्रैल तक परीक्षा फार्म भर सकेंगे। इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई थी। विवि के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के निर्देश पर छात्रहित को देखते हुए तिथि विस्तारित की गई है। उक्त से संबंधित छात्र-छात्राएं 25 अप्रैल तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकेंगे। 26 अप्रैल तक छात्रों को अपना परीक्षा फार्म महाविद्यालय में जमा करना होगा। वहीं 27 अप्रैल तक महाविद्यालयों द्वारा छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म को संसोधन के साथ सत्यापित करना होगा। इसके उपरांत महाविद्यालयों द्वारा छात्रों की सत्यापित सूची परीक्षा विभाग में जमा करना होगा। विवि के मीडिया प्रभारी डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि वार्षिक परीक्षा फार्म संबंधित सूचना से सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को सूचित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त सूचना विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments