Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मास्टर ट्रेनरों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मास्टर ट्रेनरों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश


पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी का प्रशिक्षण कल से


अंबेडकर नगर। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की उपस्थित में लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी व सकुशल संपन्न कराने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया एवं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से संबंधित संपूर्ण प्रक्रिया का प्रशिक्षण 125 मास्टर ट्रेनरो को दिया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनरों से पूर्व में कराई गई ट्रेनिंग के बारे में पूछा गया ।मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिए गए जवाब से अधिकारी संतुष्ट दिखाई दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मास्टर ट्रेनरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 19 अप्रैल से पीठासीन अधिकारी /प्रथम मतदान अधिकारी का प्रशिक्षण राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रारंभ हो रहा है।मास्टर ट्रेनरों को निर्देश दिए गए हैं कि समय से उपस्थित हो संबंधित अधिकारियों को विधवत तरीके से प्रशिक्षण दिया जाए। जिससे 25 मई को मतदान सुचार रूप से कराया जा सके। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के 15 कमरों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें प्रत्येक कमरे में चार मास्टर ट्रेनर लगाए गए हैं। पीठासीन अधिकारी/ प्रथम मतदान अधिकारी को ट्रेनिंग के दौरान विधवत रूप से जानकारी प्रदान किया जाए जिससे आगामी 25 मई को होने वाले मतदान में कार्मिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता,प्रशिक्षण के दौरान परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम,मास्टर ट्रेनर मौके उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments