Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्कूल बस से हुई महिला की मौत के मामले में अज्ञात चालक...

स्कूल बस से हुई महिला की मौत के मामले में अज्ञात चालक के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा 


जलालपुर अंबेडकर नगर। बीते दिवस रेडिएंट विद्यालय की टक्कर से हुई मौत के मामले में मृतका की पति के तहरीर पर पुलिस ने रेडियंट कॉलेज की बस व अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। बताते चलें कि बीते मंगलवार को जैतपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर (हड़बड़िया) गांव निवासी सुरेश अपनी पत्नी को जलालपुर से लेकर बाइक द्वारा घर जा रहे थे कि मंझरिया मोड़ के पास सड़क के किनारे खड़े थे तभी जलालपुर की तरफ से तीव्र गति से जा रही रेडिएंट विद्यालय की बस ने टक्कर मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही सुरेश की पत्नी संगीता की मौत हो गई थी और चालक बस को लेकर फरार हो गया था । पुलिस ने मृतका के पति सुरेश की तहरीर पर रेडिएंट विद्यालय की बस यूपी 45 टी 5455 व अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए बस को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments