Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचाकू के साथ एक गिरफ्तार

चाकू के साथ एक गिरफ्तार


जलालपुर अम्बेडकर नगर। मालीपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के सम्मुख प्रस्तुत किया है। मालीपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक शिवकुमार  हमराही सिपाहियों हेड कांस्टेबल विनोद प्रचेता व कांस्टेबल विशाल पटेल के साथ क्षेत्र भ्रमण हेतु निकले थे तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की बाबूराम वर्मा की बाग ताहापुर के पास एक युवक थाना क्षेत्र के ताहापुर खनूसपुर निवासी सूर्यनारायण उपाध्याय संदिग्ध अवस्था में खड़ा है जिसके पास एक अदद नाजायज चाकू है। इसके बाद पुलिस ने पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ जिसका कोई अधिकार पत्र उसके पास नहीं था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई हेतु न्यायालय भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments