Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुर्घटना में पिता पुत्र की दर्दनाक मौत

सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र की दर्दनाक मौत


अंबेडकर नगर। बाइक से जा रहे पिता पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे पिता पुत्र की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के सिसानी जाफरगंज निवासी 28 वर्षीय कुलदीप अपने पिता 60 वर्षीय फिरतू को मोटरसाइकिल से लेकर टांडा रिश्तेदारी में जा रहा था, मंगलवार की शाम को अकबरपुर थाना क्षेत्र के सम्मोपुर गांव के निकट हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पिता पुत्र की घटनास्थल पर ही भीभत्स मौत हो गई। चर्चा है कि बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मारी थी।  घटना के बाद सैकड़ो की संख्या में लोग वहां जुड़ गए। दोनों की पहचान के लिए पुलिस को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments