Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिमंत्रण में गए बाइक सवार युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

निमंत्रण में गए बाइक सवार युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव


मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुचेरा-शाहगंज संपर्क मार्ग पर स्थित डोभियारा गांव के समीप सड़क के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक सवार युवक का शव मिला है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की जांच कराने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इनायत नगर थाना की पुलिस चौकी बारुन बाजार क्षेत्र अंतर्गत टकसरा पूरे गनेशी गांव निवासी 25 वर्षीय कालिका प्रसाद उर्फ गुड्डू पुत्र राम लखन चौहान का कुचेरा-शाहगंज संपर्क मार्ग के किनारे डोभियारा गांव के समीप मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला। मंगलवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने सड़क के किनारे युवक का शव तथा बाइक गड्ढे में पड़ा देखा तो पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह थाने के उप निरीक्षक अमर बहादुर पटेल तथा चौकी प्रभारी बारुन द्रीवेश त्रिवेदी सहित पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और जांच के बाद शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

मृतक के परिजनों ने बताया सोमवार की रात वह थाना क्षेत्र के पलिया पूरे बसावां गांव में निमंत्रण में गया था। जिसका सुबह सड़क के किनारे शव व बाइक पड़ी मिली है।

प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव में जानवर का बाल लगा था। जिससे प्रतीत होता है कि किसी जानवर के टकराने से युवक की मौत हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments