Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालोकसभा क्षेत्र अयोध्या के मंडलों में खुले चुनाव कार्यालय

लोकसभा क्षेत्र अयोध्या के मंडलों में खुले चुनाव कार्यालय


अयोध्या। लोकसभा क्षेत्र अयोध्या के मंडलों के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन वैदिक मंत्रोचार तथा हवन-पूजन व वैदिक मंत्रोचार के मध्य हुआ। सिविल लाइन नगर निगम कार्यालय के बगल उद्घाटन में सांसद लल्लू सिंह, डा. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, जिपंअ रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, डा सत्येन्द्र त्रिपाठी, अवधेश पाण्डेय बादल, अभिषेक मिश्रा, विजय गुप्ता गन्ना चेयर मैन दीपेन्द्र सिंह, शिक्षक नेता वीरेन्द्र बहादुर सिंह उपस्थिति थे।

इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा अयोध्या के विकास से जनता में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ता चुनाव प्रबंधन के कार्य में लग जाएं। आपसी समन्वय के आधार पर हर घर हर मतदाता से तीन बार सम्पर्क अवश्य करें।

दर्शन नगर में आचारी के सगरा, पूरा बाजार, बीकापुर, सोहावल पूर्वी तथा पश्चिमी, हैरिंग्टनगंज, अमानीगंज मंडल के संतनगर में, कुमारगंज मंडल के बहादुर चौराहा, बाबा बाजार तथा मवई में मंडल चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

कार्यालयों के उद्घाटन के अवसर पर अशोक कसौंधन, रमापति पाण्डेय, मनोज जायसवाल, लक्ष्मण वर्मा, दिव्य प्रकाश तिवारी, शोभनाथ वर्मा, इंजी. रणवीर सिंह, ब्लाक प्रमुख दिनेश वर्मा, राकेश पाण्डेय राना, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, गोकरन द्विवेदी, जर्नादन मौर्या, सरयू दूबे, बाबा गोरखनाथ, राम प्रकट रावत , बैजनाथ वैश्य, शीतला प्रसाद मिश्र, कमला शंकर पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, रघुनंदन चौरसिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments